Tuesday 6 January 2015

टेन्शन.............? नो मेन्शन.............

ज्यादा खर्च कम कमाई बढ़ता कर्ज हाथ न पाई ।
बेटी घर में बहु पराई फर्ज ही फर्ज हाय महंगाई
क्या हुआ भाई ? रूठी लुगाई ।
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।1।।
कपड़े तंग उघड़े अंग पश्चिमी रंग बुद्धि पर जंग ।
मर्यादा भंग सब है चंग क्यों हो दंग नाचो संग ।
क्यों रोती माई ? लज्जा आई ?
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।2।।
भागम भाग भीड़ भाड़ मारा मारी
छीना छपटी लूटपाट भ्रष्टाचारी ।
घुटन प्रदूषण शोषण विघटन सांट गांठ
षड़यंत्र दुर्घटनाए दुराचरण ।
बिना दवाई नींद नहीं आई
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।3।।
प्रतिस्पर्धा पैसा पैसा स्वार्थी मानव हाय ये कैसा
झूठे नाते कलुषित भाव जलन इर्ष्या मनमुटाव ।
मारल डाऊन ईगो हाई
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।4।।
झूठ फरेबी धन्धे काले भाई भतीजे जीजी साले ।
सुरा सुन्दरी जुआ सट्टा चिलम धुआं ।
कहीं पे फाके कहीं मलाई
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।5।।
धरम भ्रष्ट सम्मान नष्ट जनता त्रस्त नेता मस्त ।
धक्का मुक्की जोड़-तोड़ खींचा तानी कुर्सी दौड़ ।
तू-तू मै-मै रोज लड़ाई
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।6।।
कांक्रीट के जंगल सर्वत्र अमंगल घरों में
झगड़े बाहर दंगल ।
नीयत बुरी चाकू छुरी बम गोली खून की होली ।
कैसे हो भाई बी पी हाई ?
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।7।।
धांय-धाय रेप मर्डर सांय सांय सहमा शहर ।
बिजली गुल अंधेरा घुप सब चुप गुप चुप।
हैवानों को हया न आई
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।8।।
कुछ देखा भाई अन्धा हूँ सुना तो होगा बहरा हूँ ।
खोल दे पोल कुछ तो बोल लंगड़ा लूला गूंगा हूँ ।
ओढ़ रजाई सोजा भाई
टेन्शन.............? नो मेन्शन.............।।9।।

No comments:

Post a Comment